Wednesday, October 21st, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना : फजीर्वाड़ों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से 25-25 हजार रुपयों की ठगी करने वाले सुनील नायक, पत्नी प्रीति नायक, रवि राव और अजय कुमार के खिलाफ नगर निगम के सहायक अभियंता राजेश राठौर की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस रवि राव को गिरफ्तार कर लिया और उसकी की निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों की तस्वीर भी अब सामने आ गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर नगर निगम रायपुर का फर्जी सील, रसीद, आबंटन पर्ची एवं आबंटन सूची तैयार कर आर. लखन, दुना महेश एवं अन्य 10 से अधिकलोगो से प्रति व्यक्ति 25-25 हजार रुपए लेकर कुल करीब 3 लाख रुपए से अधिक राशि वसूली कर धोखाधड़ी करने वाले सुनील नायक, पत्नी प्रीति नायक, रवि राव और अजय कुमार के खिलाफ नगर निगम के सहायक अभियंता राजेश राठौर ने नामजद रिपोर्ट कल दर्ज करवाया था। इन चारों आरोपियों ने मकान दिलाने के नाम पर अभी तक 100 से अधिक लोगों से 25-25 हजार रुपये लिए जाने की जानकारी सूत्रों से मिल रही है। इन्हीं में से कुछ प्रभावित लोगों ने कल दोपहर को कोतवाली थाने पहुंच इन चोरों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज भी करवाया है।

सहायक अभियंता राजेश राठौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू किया और देर रात में एक आरोपी रवि राव को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा कड़ाई बरतने पर रवि ने अपने मोबाइल फोन में रखे अपने तीन साथियों सुनील नायक, पत्नी प्रीति नायक और अजय कुमार के फोटो को पुलिस को दिखाया। उसके बाद पुलिस ने इन तस्वीरों को मीडिया के समक्ष पेश करने के साथ सभी थानों को भिजवाते हुए उनकी तलाश करने के निर्देश दिए।

 

#प्रधानमंत्री आवास योजना

Source : Agency

पाठको की राय